Share

G20 को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट, इन वाहनों को राजधानी में नहीं मिलेगी एंट्री
ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी दिल्ली में G20 के मद्देनजर ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में कई वाहनों के प्रवेश पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि आवश्यक वस्तुओं से संबंधित वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
राजधानी दिल्ली में G20 की तैयारियां पूरी हो चुकी है। 8 सितंबर से विदेशी मेहमानों का भारत में जमावड़ा शुरू हो जाएगा। 9-10 सितंबर तक चलने वाले इस समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि गैर नियत यातायत करने वाले वाहनों और अनाधिकृत वाहनों को नई दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि राजधानी दिल्ली में चिकित्सा संबंधित वाहनों की आवाजाही पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। G20 समिट के कारण कई रास्ते बंद, कैसे पहुंचे नई-पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की चेतावनी
ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संबंधित चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नियंत्रित क्षेत्र 1 लागू कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप कवेल रिंग रोड और रिंग रोड से परे दिल्ली की सीमाओं की ओर जाने वाली सड़कों पर ही बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं रजोकरी बार्डर से दिल्ली में बसों के प्रवेश को 8 सितंबर 2023 से 10 सितंबर 2023 तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली की अन्य सीमाओं से प्रवेश करने की अनुमति रहेगी। वहीं 7 सितंबर की रात 9 बजे से ही दिल्ली में मालवाहक वाहनों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, फल, सब्जियां, चिकित्सा आपूर्ति इत्यादि को लाने और ले जाने के लिए दिल्ली में अनुमति है। इसपर किसी तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली के कुछ रूट्स को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वाले हैं तो आपके लिए मेट्रो का विकल्प सबसे बेहतर रहेगा। हालांकि केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद रखा गया है और वीआईपी मूवमेंट के समय नई दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को थोड़े विलंब का सामना करना पड़ सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *