Share

नई दिल्ली । मुंबई के हयात होटल में इंडिया गठबंधन की बैठक में 28 दलों ने हिस्सा लिया जिस पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि मुंबई में ठगबंधन प्रोडक्शन की फि़ल्म सुपर फ्लॉप रही है। अश्वनी चौबे ने कहा कि पटना में फ्लॉप तो वही बेंगलुरु में फ्लॉप और मुंबई में भी फ्लॉप ही रही। अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार वाले फूफा जी बंगाल वाली दीदी फिर भी खाली हाथ रह गए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि विपक्षी दल निशाना साधते हुए आरोप लगाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिनायकवादी हैं, लेकिन विपक्षी नेताओं ने पत्रकारों के सवाल के जवाब नहीं दिए। इंडिया के प्रस्ताव पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इनकी राजनीति यानी लेन-देने पर आधारित है। लालू प्रसाद यादव ने तो पराकाष्टा कर दी। वो चारा घोटाले पर बेल पर बाहर हैं, 2जी और कॉमनवेल्थ में भी लेन-देन हुआ । उन्होंंने दावा किया कि इनकी तीसरी बैठक का नतीजा ये है कि इन्होंने राजनीतिक तौर पर लेन-देन को स्वीकार कर लिया। तीसरी बैठक में न तो गरीबों के उत्थान की कोई रूपरेखा नजर आई और न ही भारत के विकास का दृष्टिकोण दिखा। मुंबई में इंडिया गठबंधन की दूसरे दिन भी बैठक हुई। इस बैठक में विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। खासतौर पर लोकसभा चुनाव को लेकर किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने हैं, इसे लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई।मुंबई की इस बैठक में इस गठबंधन के संयोजक के नाम को लेकर भी चर्चा की बात कही जा रही है। इस दौरान एक समन्वय समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति में संजय राउत, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी जैसे कई नेता शामिल किए गए हैं।
००

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *