Share

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गठबंधन को मजबूती और एनडीए को टक्कर देने के लिए इंडिया में बैठकों का दौर जारी है। मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक बाद गठबंधन के में शामिल दलों को नेताओं की अगली बैठक भी फिक्स हो चुकी है। ये बैठक दिल्ली में होगी।
आईएनडीएआई को मजबूती देने के लिए लगातार विपक्ष में शामिल दलों के नेताओं की बीच बैठक हो रही है। मुंबई की बैठक में गठबंधन की अगली रणनीति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी चुनाव में सीटों क बंटवारे पर भी अंतिम रूप से मुहर लग गई। मुंबई के बाद अगली बैठक को लेकर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले से जब सवाल किया गया तो उन्होंने समय तो नहीं बताया लेकिन बैठक की जगह जरूर बता दी।
एनसीपी नेता सुले ने कहा कि आईएनडीएआई गठबंधन की अगली बैठक दिल्ली में होगी। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि इसे कब आयोजिक किया जाएगा, तो उन्होंने जवाब देने से किनारा किया। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर हंसी के अंदाज में कहा कि आप को कौन सी डेट पर चाहिए, उस दिन रख लेंगे।
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। मुंबई में दलों की संख्या 28 हो गई है। आईएनडीआईए में पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और एक अन्य क्षेत्रीय पार्टी शामिल हुई।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमने इस बैठक में हमने कुछ बड़े स्टेप लिए हैं जो भी पार्टी इस इंडिया में है वो भाजपा को हराने के लिए यहां है। इस मंच पर जो दल हैं वो देश की 60 फीसदी जनता की प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि अब सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। विपक्ष एक होगा तो भाजपा का जीतना असंभव होगा। विकास में हम किसान गरीबों को साथ लेकर चलेंगे।
00

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *