Share

यूपी: बच्चों को चोरी करने पर दी तालिबानी सजा, गुप्तांग में डाली मिर्च और पिलाई पेशाब, सामने आया VIDEO
यूपी के सिद्धार्थनगर से दो नाबालिग बच्चों के साथ ऐसा घिनौना कृत्य किया गया है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाए। चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने इन बच्चों को पेशाब पिलाई और उनके गुप्तांगों में मिर्च भी डाली।बच्चों को बोतल में भरी पेशाब पिलाई
जानकारी मिली है कि वीडियो में दिख रहे नाबालिक बच्चों में एक 15 साल का अफजल है और दूसरे की उम्र 10 साल है। इसका नाम विजय निषाद है। बताया जा रहा है कि दबंगो ने पैसों की चोरी के आरोप में इन बच्चों को पकड़कर पहले बांधा इन्हें हरी मिर्च खिलाई। इसके बाद दोनों ही बच्चों को बोतल में भरी पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। इस दौरान पेशाब ना पीने पर वीडियो में दिख रहे लोग उन्हें डंडे और ईंट से पीटने का डर दिखा रहे हैं। बच्चों के साथ दबंगो ने गाली गलौज भी की है। गुप्तांगों में मिर्च डाली और इंजेक्शन भी लगाया
इस घटना का एक और वीडियो सामने आया जिसमें दोनों नाबालिग बच्चों को नग्न करके कुछ लोग जबरन उनके गुप्तांगों में मिर्च डालते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि ये लोग इन्हें एक इंजेक्शन भी लगा रहे हैं। इसमें बच्चे के हाथ बांधे हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो जिले के पथरा थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहा के नजदीक अरशान चिकन शॉप का है और यह घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरसात में लिया
वहीं इस घटना को लेकर ASP सिद्धार्थ ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से 2 बच्चों के विरुद्ध आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो प्रकाश में आया था। इसका तुरत संज्ञान लेते हुए तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। ASP ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए इसमें शामिल लोगों को चिन्हित किया है और 6 अभियुक्तों को अभी तक हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि समस्त बिन्दुओं पर जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आते हैं उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *