Share

नोएडा की सोसाइटी में काम करने गई लड़की लापता, 7 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
किशोरी 1 अगस्त को सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित ज्योति किरण सोसाइटी में काम करने के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। किशोरी के पिता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा (उप्र): सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में काम करने वाली किशोरी एक अगस्त से लापता है, जबकि बीटा-2 थाना क्षेत्र से भी 10 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बिरौड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी एक अगस्त को सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित ज्योति किरण सोसाइटी में काम करने के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस ने दो टीम बनाई है।बेटी को साथ लेकर काम पर गया पिता, हुई लापता
वहीं, बीटा-दो थाना क्षेत्र के गामा-वन से 10 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना है। लड़की के पिता ने इस बाबत थाना बीटा-दो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोमवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गामा-वन स्थित एक निर्माणाधीन मॉल में काम करता है। व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को वह अपनी बेटी को साथ लेकर काम पर गया था लेकिन बाद में वह लापता हो गई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *