Share

संसद में बीजेपी सांसद का बड़ा आरोप, भारत विरोधी है चीन के पैसे से पीएम मोदी के खिलाफ माहौल बनाया
संसद में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा मुद्दा उठाया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को बड़ा आरोप लगाया है किपोर्टल भारत विरोधी है। इसमें पीएम मोदी के खिलाफ माहौल बनाया गया। इसके लिए चीन की ओर से पैसा मिला है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर से सनसनीखेज खुलासा
इस संबंध में न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि चीन को फंडिंग करता है। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर में बताया गया कि भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पैसे दिए गए। चीन की ओर से 38 करोड़ रुपए दिए गए। के प्रमोटर के ईमेल से खुलासा हुआ है। बीजेपी ने चीन की इमेज चमकाने और देश में चीन का प्रोपेगेंडा चलाने का आरोप लगाया है।गौतम नवलखा को किए 20.53 लाख ट्रांसफर
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि गौतम नवलखा को 20.53 लाख ट्रांसफर किए हैं। गौतम नवलखा पर माओवादियों से लिंक का आरोप है। बीजेपी का कहना है कि गौतम नवलखा भीमा-कोरेगांव केस में भी आरोपी है। आरोप है कंपनी ने CPM को भी पैसे दिए। CPM के IT सेल मेंबर को 52 लाख रुपए दिए गए। आरोप में News Click में काम करने वाले पत्रकारों को भी चीनी फंड की बात कही गई है।मनी लॉन्डरिंग के जरिए आए 9.59 करोड़ रुपए
News Click की जांच के दौरान जो खुलासा हुआ है, उसमें बताया गया कि 9.59 करोड़ रुपए मनी लॉन्डरिंग के जरिए आए। चाइनीज लिंक वाली कंपनियों ने News Click में पैसा लगाया। चाइनीज फंडिंग का इस्तेमाल मोदी विरोधी प्रोपेगेंडा में किया गया। भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए 2018 से 2021 के बीच News Click को 28.29 करोड़ मिले। फंडिंग के पूरे गठजोड़ का नेतृत्व अमेरिकी बिजनेसमैन नेविल राय सिंघम करता है। नेविल राय की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना से मिलीभगत का आरोप है।
2021 में न्यूज क्लिक के संस्थापक के आवास पर हुई थी ईडी की छापेमारी
9 फरवरी 2021 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यूज क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के आवास पर छापेमारी की थी। ईडी के सूत्रों ने खुलासा किया कि न्यूज क्लिक को एक अमेरिकी कंपनी से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के माध्यम से 10 करोड़ रुपए मिले थे। 2021 में न्यूज क्लिक पर ईडी के छापे से पता चला कि पोर्टल को तीन साल की अवधि में चीन से 38 करोड़ रुपए मिले।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *