Share

बरेली में कांवड़ यात्रा पर बरसाए गए पत्थर, 12 कांवड़िए घायल, पूरे इलाके में तनाव-देखें VIDEO
बरेली में रविवार को बवाल हो गया। जल लेने के लिए गंगा नदी की ओर जा रहे कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पत्थर बरसाए। इस घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए।कांवड़ियों पर चलाए गए पत्थर
उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवड़ियों पर पत्थर चलाने का मामला सामने आया है। सावन के तीसरे सोमवार से पहले बरेली के बारादरी इलाके में दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों के जत्थे पर पत्थर बरसाए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। घटना से कांवड़ियों में आक्रोश है। इलाके में तनाव का माहौल है। करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया
बताया जा रहा है कि कांवड़ियां जल लेने के लिए गंगा नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कावड़ियों पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया। मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी घटना की जानकारी ली।50-60 लोगों की भीड़ ने की पत्थरबाजी
शहर के वनखंडी नाथ मंदिर में सावन के हर सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड़िए पहुंचते हैं। तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए। आरोप है कि इसी दौरान 50-60 लोगों की भीड़ ने कांवड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। वानखंडी नाथ मंदिर से करीब 150 मीटर की दूरी पर जोगी नवादा में यह पथराव किया गया। जहां से कुछ दूरी पर मस्जिद भी है। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे पर पथराव किया।वीडियो में पथराव करते देखे गए युवक
शहर में आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा की वजह से अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पथराव का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस के सामने भी कुछ लोग हंगामा करते दिखे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *