Share

यूपी: मुरादाबाद में चालान कटने से गुस्साया शख्स तो कर डाला ऐसा काम, जिससे कई पुलिसकर्मियों की आ गई आफत
यूपी के मुरादाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान एक शख्स का चालान काटा गया था। जिसके बाद इस शख्स ने कई पुलिसकर्मियों की फोटो वायरल कर दी, जिसमें वह यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल मुरादाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान एक शख्स का चालान काटा गया था। इस बात से ये शख्स इतना नाराज हो गया कि उसने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई पुलिसकर्मियों की फोटो खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एनसीआईबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसमें पुलिसकर्मी बिना हेल्मेट, ड्राइविंग के समय फोन इस्तेमाल करते हुए और बिना डिजिटल नंबर प्लेट के वाहन चलाते हुए दिख रहे हैं। शख्स ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
ट्विटर यूजर्स का रिएक्शन आया सामने
एनसीआईबी के इस ट्वीट पर यूजर्स काफी कमेंट्स कर रहे हैं। प्रिंस कुमार (@Unfaithfulsonu) नाम के यूजर ने लिखा कि नियम कानून सबके लिए समान होते हैं! पुलिस में होने का ये अर्थ नहीं कि उनके लिए नियम कानून में छूट मिलने का अलग से नियम कानून है!
इनका तो चालान भी कटना चाहिए और इन पर अनुशासनात्मक विभागीय कार्रवाई भी होनी चाहिए।
एक यूजर (@ChowkidarAvane1) ने लिखा कि मेरी गाड़ी का भी चालान कटा हुआ है। अब ये नहीं पता कि कब, कहां और कैसे और क्यों? ये ऑनलाइन चालान काटना बहुत बेकार है। बेवजह के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस वाले सिर्फ अपना टारगेट पूरा करने के लिए किसी का भी चालान काट देते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *