Share

Gadar 2 में तारा सिंह कैसे बचाएंगे बेटे की जान? Sunny Deo ने दिखाई झलक
‘गदर 2’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। मेकर्स भी लगातार फिल्म को लेकर बज क्रियेट कर रहे हैं। हाल में ही सनी देओल ने फिल्म की कुछ झलक साझा की हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे तारा सिंह पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाने वाले हैं।
‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी ‘गदर 2’ में दिखाई जाएगी, जिसे देखने के लिए फैंस बेचैन हैं। इसकी एक छोटी झलक टीजर में देखने को मिल चुकी है। फिल्म की रिलीज को बस 20 दिन बचे रह गए हैं। 11 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में गदर मचाने के लिए तैयार है। ऐसे में मेकर्स भी फैंस की उत्सुकता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अब फैंस के लिए मेकर्स ने एक नया बीटीएस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में तारा सिंह अपने बेटे की जान बचाते नजर आ रहे हैं।
सनी देओल ने एक ग्रैफिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल बेटे को लेकर भागते नजर आ रहे हैं। फायरिंग और ब्लास्ट के बीच वो बॉर्डर के सामने बेटे संग दौड़ते दिख रहे हैं। इससे ये साफ हो रहा है कि तारा सिंह अपने बेटे को बचाने के लिए बड़ी जंग लड़कर उसे बचाएंगे और वापस भारत लाएंगे। सामने आए वीडियो में तारा सिंह पठानी सूट पहने दिख रहे हैं, वहीं उनका बेटा भी कार्गो और डेनिम शर्ट पहने दिख रहा है। दोनों ही घायल और चोटिल नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में सनी देओल शेर की तरह दहाड़ते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सनी देओल ने लिखा, ‘अपने देश और परिवार की रक्षा के लिए, हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है तारा सिंह! इस स्वतंत्रता दिवस गदर2 आ रही है बड़े पर्दे पर आग लगाने है! सिनेमाघरों में 11 अगस्त से।’ सामने आए इस वीडियो में सनी देओल के साथ ही उत्कर्ष शर्मा का लुक दमदार लग रहा है।
जमकर सनी कर रहे फिल्म का प्रमोशन
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर देश की राजधानी दिल्ली और जयपुर पहुंचे थे। फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह नई फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सनी और अमीशा की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। ‘गदर’ फिल्म की कहानी
‘गदर’ की बात करें तो यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे और हिंदुस्तान की आजादी से समय की कहानी है। जिसमें दो अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी तारा सिंह और सकीना बंटवारे में जुदा हो जाते हैं। जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पाकिस्तान अपनी पत्नी को लेने जाता है और मोहब्बत की ताकत से पूरे पाकिस्तान को हिला डालता है। फिल्म मेकर्स ने ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले फैंस को ‘गदर’ दिखाकर ये पूरी कहानी दोबारा याद दिला दी है, ताकि वो आगे की कहानी से रिलेट कर सकें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *