Share

कांवड़ियों के भेष में पापी, 10 लाख रुपये के मोबाइल किए साफ, 4 भाइयों की करतूत
मोबाइल करने वाले 4 आरोपी एक ही परिवार से हैं। इन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ये लोग कांवडियों की ड्रेस पहनकर कांवड शिविरों में घुस जाते थे। जब कांवड़िया सो जाते थे तब उनके मोबाईल चोरी कर लेते थे।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाईन पुलिस ने ऐसे शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के 100 मोबाइलों के साथ मोबाइल चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। ये लोग कांवड यात्रा-2023 के दौरान कांवड़ सेवा शिविरों में कांवड़ियों के भेष में मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आज इस बड़ी मोबाइल चोरी का खुलासा करते हुए बताया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आई थी जिनमें पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 100 मोबाइल जब्त किए हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 5 अभियुक्तों से की गई पूछताछ में पता चला कि 4 भाई एक ही परिवार से हैं। एक अन्य मुस्लिम युवक गिरोह बनाकर कांवड़ियों के भेष में कांवड़ सेवा शिविर में घुसकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था।मोबाइल चोरी के 5 मुकदमों का खुलासा करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि कांवड़ यात्रा-2023 के दौरान हम लोग कांवडियों की ड्रेस पहनकर कांवड शिविरों में घुस जाते थे। उन्होंने बताया, जब कांवड़िया सो जाते थे तब हम उनके मोबाइल चोरी कर लेते थे। गिरफ्तार आरोपी चोरी किए गए मोबाइल को बेचने की फिराक में थे। इसी बीच थाना सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।मोहम्मद भूरा पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर
मोहम्मद अली उर्फ सुक्का पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर
इरशाद उर्फ मोटा उर्फ चोनर पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर
शहजाद पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर
आबिद पुत्र महफूज निवासी केवलपुरी पेड़ो वाली गली थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर
मोबाइलों की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा चोरी किए गए मोबाइलों की पहचान कर उनके असली मालिकों को फोन सुपुर्द किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान चोरी हुए अपने मोबाइल पाकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और मुजफ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *