Share

क्या प्रयागराज से Abhishek Bachchan लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? सपा प्रवक्ता ने उठाया सच से पर्दा
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के राजनीति में एंट्री को लेकर बज बना हुआ है। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि वो मां जया बच्चन की तरह ही समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनूप संडा ने पार्टी का स्टैंड साफ कर दिया है।
अमिताभ बच्चन के लाडले और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर को लेकर इस बार बॉलीवुड नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारे गर्म हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन बॉलीवुड की दमदार पारी के बाद अब राजनीतिक डेब्यू करने की तैयारी में हैं। दावों की मानें तो वो अपने होम ग्राउंड प्रयागराज से लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने दावा किया कि अभिषेक बच्चन अपी मां जया बच्चन की तरह समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर के बतौर राजनेता नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसी के साथ कहा गया कि अभिषेक को पार्टी में शामिल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है और वो प्रयागराज से चुनाव लड़ने के लिए अखिलेश यादव की पहली पसंद हो सकते हैं। इसी सिलसिले में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनूप संडा से बातचीत हुई।
इन दावों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा सपा प्रवक्ता अनूप संडा ने कर दिया है। समाजवादी पार्टी की ओर से साफ कर दिया गया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं और अभिषेक बच्चन न तो समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं और न ही प्रयागराज से उनके चुनाव लड़ने के दावों में कोई सच्चाई है। सपा प्रवक्ता ने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान बताया कि ये बस राजनीतिक गलियारों की चर्चा है। इसमें कोई दम नहीं है। पार्टी का इस बारे में फिलहाल कोई विचार नहीं है।अखिलेश की पार्टी में फिलहाल नहीं शामिल होंगे अभिषेक
ऐसे में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की ओर से इन अटकलों को नकार कर मजह अफवाह बता दिया गया है। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले अभिषेक बच्चन ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अफवाहों पर वैसे तो वो तुरंत रिएक्ट करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने चुप्पी साधे रहना ही बेहतर समझा है, जिस वजह से अफवाह को और अधिक हवा मिल गई।
वैसे अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आए थे। अभिषेक बच्चन के साथ यामी गौतम लीड रोल में थीं। इस फिल्म में भी उन्होंने एक नेता का किरादार निभाया था। इस फिल्म में अभिषेक के काम की तारीफ हुई थी। वहीं साल 2013 में अभिषेक बच्चन ने राजतीनि में आने के सवाल पर साफ कहा था, ‘रे पेरेंट्स राजनीति में हैं लेकिन मैं खुद को राजनीति में नहीं देखता हूं. मैं स्क्रीन पर नेता का किरदार निभा सकता हूं लेकिन असल जिंदगी में नहीं।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *