Share

टमाटर हुआ इतना सस्ता कि आप फौरन खरीदने चले जाएंगे बाजार, केंद्र सरकार ने दी जानकारी
देशभर में टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से आम नागरिक काफी परेशान थे। लेकिन भारत सरकार ने इसकी कीमतों में काफी कमी की है और अब आम नागरिक भी इन्हें खरीद सकेगा।
देशभर में टमाटर की कीमतों के बढ़ने से आम आदमी काफी परेशान नजर आ रहा था। टमाटर की कीमतें 250 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गईं थीं। इस बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसकी वजह से टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट आई है। केंद्र सरकार ने बयान जारी कर कहा है, ‘देशभर में 500 से अधिक प्वाइंट्स पर स्थिति का दोबारा आंकलन करने के बाद आज यानी 16 जुलाई से टमाटर 80 रुपए प्रति किलो बेचने का फैसला लिया गया है। NAFED और NCCF के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई प्वाइंट्स पर बिक्री आज से शुरू हो गई है। ऐसे स्थानों पर मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर कल से इसका विस्तार अधिक शहरों में किया जाएगा।’केंद्र ने नेफेड, एनसीसीएफ को दिया था टमाटर खरीदने का निर्देश
केंद्र ने बुधवार को सहकारी समितियों नेफेड और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया था। जिसके बाद ये सामने आया था कि आम लोगों को राहत देने के लिए प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों पर घटी दरों के साथ टमाटर वितरित किए जाएंगे।
पिछले एक महीने में टमाटर की खुदरा कीमतों तेजी से बढ़ी हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को घटी दरों पर खुदरा दुकानों के जरिए टमाटर बेचे जाएंगे। भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) टमाटर खरीदेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *