Share

शख्स को सब्जी में टमाटर डालना पड़ा महंगा, घर छोड़कर चली गई पत्नी; अब पति ने ली ऐसी शपथ
संजीव वर्मा एक छोटा सा ढाबा चलाते है, साथ ही टिफिन सर्विस का भी काम करते है। वह लोगों के टिफिन और ढाबे के लिए खाना बनाते है। दो दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी से बिना पूछे खाने में टमाटर डाल दिया जिसके बाद…
टमाटर को लेकर पति-पत्नी का मामला पहुंचा थाने
शहड़ोल (मप्र): लगातार बढ़ती टमाटर की कीमतों ने न सिर्फ आम लोगों को प्रभावित किया है, बल्कि अब तो लोगों के पारिवारिक जीवन पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। इसकी एक बानगी मध्य प्रदेश के शहड़ोल जिले में देखने को मिली। यहां धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेमहौरि के रहने वाले संजीव कुमार वर्मा के पारिवारिक जीवन में टमाटर के चलते बड़ी आफत आ गई है। दरअसल, सब्जी में संजीव ने महंगे टमाटर डाल दिए, जो कि उनकी पत्नी को इतना नागवारा गुजरा कि वो नाराज होकर अपने पति का घर छोड़कर चली गई। अब उनके पति इस बात की शपथ ले रहे है कि वे कभी भी टमाटर का उपयोग नही करेंगे। इतना ही नहीं, यह मामला थाने तक जा पहुचा है। संजीव ने टमाटर के चलते नाराज होकर घर छोड़कर गई पत्नी की तलाश में पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संजीव वर्मा अब पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं
पत्नी से बिना पूछे सब्जी में डाल दिया था टमाटर
बता दें कि संजीव वर्मा एक छोटा सा ढाबा चलाते है, साथ ही टिफिन सर्विस का भी काम करते है। वह लोगों के टिफिन और ढाबे के लिए खाना बनाते है। दो दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी से बिना पूछे खाने में टमाटर डाल दिया जिसके बाद जैसे ही उनकी पत्नी को यह बात पता चली तो वो आग बबूला हो गई। नाराज होकर उनकी पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ पति का घर छोड़कर कहीं चली गई। संजीव लगातार अपनी इस गलती के लिए मिन्नतें करता रहा लेकिन उनकी पत्नी उनकी एक नहीं सुनी। अब संजीव ने इस बात की शपथ ली है कि वो अपने जीवन मे कभी भी टमाटर का उयोग नहीं करेंगे।वहीं, इस पूरे मामले में धनपुरी थाना प्रभारी संजय जैसवाल का कहना है कि थाने में टमाटर के चलते पत्नी के पति का घर छोड़कर चले जाने की शिकायत आई है। उन्होंने बताया कि संजीव की पत्नी को समझा दिया गया है, जल्द ही वह वापस घर आ आएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *