Share

मथुरा में BJP के पूर्व विधायक के घर 50 लाख की चोरी, बोले- सरकार हमारी अब क्या कहें; किचन की खिड़की तोड़कर घुसते दिखे बदमाश
चोरी की वारदात से पूर्व विधायक गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में इतनी बड़ी चोरी होती है अब क्या कहें सरकार हमारी है। किसी पर उंगली नहीं उठा सकते, उंगली उठाएंगे तो कहेंगे अपनी सरकार पर उंगली उठा रहे।मथुरा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां पुलिस एक वारदात का खुलासा करती है उससे पहले बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। शहर कोतवाली इलाके में बदमाशों ने पूर्व विधायक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों की तलाश में जुट गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शहर कोतवाली इलाके के पॉश कॉलोनी डैंपियर नगर में बेखौफ बदमाशों ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये के जेवरात और कैश चोरी कर ले गए। देर रात हुई इस वारदात की जानकारी सुबह परिवार के जागने पर हुई। पूर्व विधायक चंदन सिंह मथुरा के डैंपियर नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां बुधवार की देर रात अज्ञात चोर बाउंड्री कूदकर कोठी में घुसे। यहां चोरों ने रसोई में बनी खिड़की में लगी रॉड को निकाला और उसके रास्ते घर में घुस गए। रात करीब 3 बजे बेखौफ होकर घर में चोर घुसे। चोर कोठी के अंदर बने एक कमरे में पहुंचे और वहां अलमारी में रखी छोटी तिजोरी को उठाकर ही ले गए। जिस समय चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे उस समय पूर्व विधायक और उनका पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। वारदात की जानकारी गुरुवार सुबह जब परिवार सोकर उठा तब हुई।
पूर्व विधायक के यहां हुई चोरी की वारदात में चोर कितने का माल चोरी कर ले गए यह अभी साफ नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि चोर यहां से 40 से 45 लाख रुपये के जेवरात और 5 लाख रुपये कैश चोरी कर ले गए। पूर्व विधायक चंदन सिंह ने बताया कि कितना सामान गया है इसकी सही जानकारी बेटे बहू द्वारा आंकलन करने के बाद दी जाएगी लेकिन चोर लाखों का सामान चुरा ले गए। नाति नातिन शादी के योग्य हैं, इसलिए जेवरात बनवाए थे।
हरियाणा में बाढ़ पीड़ित महिला ने MLA को जड़ा थप्पड़, पूछा- अब क्या करने आए हो
बिजनेस टाइकून Max Group के फाउंडर के बेटे को 3 महीने की जेल, महिला को नहीं दिया गुजारा भत्ता
‘उंगली उठाएंगे तो कहेंगे अपनी सरकार पर उंगली उठा रहे’
चोरी की वारदात से पूर्व विधायक गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में इतनी बड़ी चोरी होती है अब क्या कहें सरकार हमारी है। किसी पर उंगली नहीं उठा सकते, उंगली उठाएंगे तो कहेंगे अपनी सरकार पर उंगली उठा रहे। पुलिस प्रयास करेगी तो दो दिन में, चार दिन में पता लगा सकती है। वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार से जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में चोर घर के अंदर घुसते और बक्सानुमा तिजोरी ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *