Share

कैसे मन की बात जान लेते हैं, कैसे करते हैं ‘चमत्कार’? बाबा बागेश्वर का बड़ा खुलासा
बाबा बागेश्वर ने दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि कैसे वे लोगों के मन की बात जान लेते हैं, चमत्कार का ये वरदान उनको किसने दिया। देखें पूरा वीडियो-
बाबा बागेश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवालात उठते रहते हैं। खासकर, उनके पर्चे और लोगों के मन की बात जान लेने के साथ ही उनके हैरतअंगेज कथित रूप से चमत्कार को लेकर लोगों के मन में संशय के साथ ही श्रद्धा का भाव भी देखा जाता है। तभी तो उनके दिव्य दरबार में लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा होती है। अपने बारे में खुद आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिए खास इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं।
इन सारे सवालों का बाबा बागेश्वर ने एक-एक कर जवाब दिया। सनातन धर्म और हिंदू राष्ट्र का झंडा बुलंद करने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का यही समय है, सही समय है। उन्होंने बताया कि पहले उनके सीमित भक्त थे, अब असीमित हैं। सनातनी हिंदुओं को एक करना मेरा उद्देश्य है और राम राज्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना मेरा लक्ष्य है। राम राज्य और हिंदू राष्ट्र एक ही बात है। इसके लिए अभी शॉट मारने का सही समय, तो बॉउंड्री मिलेगी।
उन्होंने बताया मैं गुस्से को पचाना जानता हूं। मैंने भी अपने जीवन में अभाव देखा है लेकिन मेरे परिवार पर हनुमान जी का आशीर्वाद है। मुझे मेरे दादाजी ने ‘दिव्य रोशनी’ दिखाई थी
मैंने जो पाया पुरुषार्थ से नहीं प्रसाद से पाया है। ईश्वर कृपा से मुझे मन की बात पता चलती है। मैं विरोधियों को ललकार कर बोलता हूं। कोई मजहब बागेश्वर हनुमान दरबार का सामना नहीं कर सकता।
मैं कोई राजनेता नहीं हूं, मेरी कोई पार्टी नहीं है
बाबा बागेश्वर ने कहा मैं राष्ट्र के सनातन के लिए जी रहा हूं। मैं राजनेता नहीं हूं मेरी कोई पार्टी नहीं है। मैं किसी पार्टी को समर्थन नहीं दे रहा हूं। हम नेता के पास नहीं जाएंगे। हमारी हनुमान जी की पार्टी है, सत्ता में रहना होगा तो स्वीकार करना होगा। धर्म नेताओं को अनीति नहीं सिखाएगा, सभी नेताओं को भी मेरे पास आना चाहिए। धर्मदंड के नीचे रहकर राजनीति करनी चाहिए।सिर्फ शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त मिलना चाहिए
मेरा चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है। मैं राजनीति, वोट बैंक के साथ नहीं हूं, दरबार में आने के बाद सभी सामान्य हैं। कई लोग मुझे जानी दुश्मन मानते हैं। जब तक विरोधी पहुंचेंगे घर-घर धीरेंद्र कृष्ण पैदा कर देंगे। जिनकी दुकान बंद वो मुझसे परेशान हैं। मैं गीदड़-भभकियों से डरता नहीं हूं।दवा और मेडिकल सलाह भी लोगों को देता हूं। मुफ्त देने वालों पर ध्यान रखना चाहिए, सिर्फ शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त में मिलना चाहिए। भारत में शिक्षा हिंदी में होनी चाहिए
UCC भारत के लिए बहुत अच्छा है। समान नागरिक संहिता में कोई बुराई नहीं है। हिंदू राष्ट्र में भारत छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा, भारत में कानून के दायरे में रहना होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *