Share

अंबाला : अंबाला में तीन दिनों से हाे रही बारिश के बाद मंगलवार का दिन कुछ राहत भरा रहा है। सुबह धूप निकल आई और आसमान साफ हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, जिन राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद कर दिया गया था उन्हें भी सुबह खोल दिया गया। जिससे दिल्ली और पंजाब जाने वाले लोगों को राहत मिली।

दूसरी ओर अंबाला छावनी और अंबाला शहर दोनाें में अभी तक जलभराव जस का तस है। यहां पर पानी की निकासी का रास्ता नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण पानी घट नहीं रहा है। हालांकि लोग अब अपने सामान को सुरक्षित रूप से पानी में से बाहर निकालकर ला रहे हैं। इसके साथ ही अंबाला छावनी में गृहमंत्री अनिल विज ने नाव के बैठक अघोषित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जाएजा लेने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना।

रात्रिभर सेना का रेस्क्यू अभियान टांगरी नदी के तटीय इलाकों में चलता रहा। यहां पर सेना ने करीब 200 लोगों को सुरक्षित अपने घरों से निकाला। सेना की टुकड़ी एक तरफ से लोगों की भीड़ का प्रबंधन कर रही थी तो दूसरी तरफ धीमे-धीमे बोट से लोगों के घर तक पहुंचकर उन्हें निकाल रही थी।

रिहायशी कॉलोनियों में अभी भी लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है। जिससे सुबह से लोग निकालने में जुट गए। इसके साथ ही दो दिन से लाईट नहीं थी मगर अब स्थिति ठीक है। हालांकि लोगों काे पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *