Share

‘एक कुत्ते को 24 घंटे में ढूंढ़ लेते हैं, लेकिन…’, सीएम योगी के प्रशासन पर फूटा चंद्रशेखर का गुस्सा
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर नाखुशी जताते हुए कहा कि उनके ऊपर प्रशासन की लापरवाही की वजह से हमला हुआ है।भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद।
सहारनपुर: भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को सहारनपुर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनके ऊपर सहारनपुर जिला स्थित देवबंद में बुधवार की शाम जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें गोली उन्हें छूते हुए निकल गई थी। चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस घटना के बाद अपने नेता को उचित सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। वहीं, आजाद ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासन पर जमकर गुस्सा निकाला है।
चंद्रशेखर आजाद ने राज्य प्रशासन पर बरसते हुए कहा, ‘एक कुत्ते को 24 घंटे में ढूंढ़ लेते है लेकिन मुझपर हमला करने वाले हमलावरों को अभी तक प्रशासन नहीं ढूंढ़ पाया। मुझ पर हमला प्रशासन की लापरवाही से हुआ है। बिना सत्ता के संरक्षण के यह हमला नहीं हो सकता। इस हमले पर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं। उनके संरक्षण में अपराधी फल-फूल रहे हैं।
पहली गोली मेरे कान के पास से निकली, दूसरी गोली मुझे लगी, तीसरी गोली से कार का आगे वाला शीशा टूटा, चौथी गोली गाड़ी की नंबर प्लेट पर लगी।’‘उन्हें लगा था कि मैं मर गया, लेकिन…’
चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, ‘उन्हें लगा कि मैं मर गया, लेकिन मेरे ड्राइवर ने गाड़ी वापस घुमा ली और हमलावर फरार हो गए। हमलावर मुझे मारने के बाद सरेंडर करने चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बीजेपी की शुरू से यह मानसिकता रही है गोली मारो…। मुझे मारने की साजिश किसने की ये मैं नहीं कह सकता लेकिन मुझे मार कर किसको फायदा होगा इसका आकलन आप खुद कर लीजिए। मायावती चुप क्यों है ये नहीं कह सकते। मेरे लिये वह बड़ी हैं लेकिन मैं उनके लिए छोटा नहीं हूं।’
‘…तो 3 तारीख को होगी महापंचायत’चंद्रशेखर की पार्टी का कहना है कि हमारी मांगे पूरी नही हुईं तो 3 तारीख को सहारनपुर में महापंचायत करेंगे। भीम आर्मी के नेता ने कहा, ‘यूपी में कानून व्यवस्था राम भरोसे है। हमेशा मुझे धमकी मिली है लेकिन प्रशासन ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पहले भी मुजफरनगर में हमला हुआ, कोई कार्यवाई नही की गई।’ इस बीच पुलिस ने बताया है कि हमले में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने बुधवार रात सहारनपुर जिले के मिरगपुर गांव से बरामद किया है और उसका नंबर प्लेट हरियाणा का है।‘राष्ट्रपति और सीएम को दिया जाएगा ज्ञापन’
सहारनपुर के SSP विपिन टाडा ने कहा था कि यह घटना देवबंद पुलिस थाना क्षेत्र में यूनियन सर्किल के पास शाम करीब 5 बजे हुई। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आजाद की गाड़ी पर 4 गोलियां चलाई गईं। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। वहीं, आजाद समाज पार्टी ने कहा है कि चंद्रशेखर के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *