Share

प्रयागराज: पुलिस को बड़ी कामयाबी, गुड्डू मुस्लिम के साथ रहने वाली महिला के बेटे को 6 जिंदा बम के साथ पकड़ा
पुलिस ने एक आबिद नाम के शख्स को 6 जिंदा बम के साथ पकड़ा है। आबिद, चांदनी का बेटा है, जो उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी गुड्डू मुस्लिम के साथ रहती थी।
प्रयागराज: उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी और अतीक अहमद के प्रमुख गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के साथ रहने वाली महिला ‘चांदनी’ के बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से 6 जिंदा बम बरामद किए गए हैं। शख्स की पहचान आबिद के रूप में हुई है।आबिद चांदनी का बेटा है। चांदनी गुड्डू मुस्लिम के साथ रहती थी। पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। चांदनी और गुड्डू मुस्लिम एक ही घर में रहते थे। घटना के बाद चांदनी भी घर छोड़कर फरार हो गई थी। खुल्दाबाद पुलिस ने घनश्याम कालोनी के पास से गिरफ्तारी की है। अब चर्चा ये हो रही है कि गुड्डू मुस्लिम अकेला बमबाज नहीं था बल्कि उसके साथ रहने वाला आबिद भी बमबाज था। कौन है गुड्डू मुस्लिम?
गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल मर्डर केस में फरार चल रहा है। गुड्डू मुस्लिम ने कई बार STF टीम को चकमा दिया और उमेश पाल के मर्डर के बाद 11 अप्रैल तक अतीक और अशरफ के संपर्क में रहा। गुड्डू मुस्लिम को बीपी और शुगर जैसी बीमारियां हैं लेकिन अपनी जान बचाने के लिए वह STF की टीम से ज्यादा तेज दौड़ रहा है।
दरअसल जिस घर में गुड्डू रुका था वहां से STF की टीम को बीपी और शुगर की दवाइयां मिली थीं। गुड्डू को पनाह देने वाले शख्स ने पूछताछ में बताया कि गुड्डू काफी खांस रहा था और बीमार चल रहा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *