Share

भीषण गर्मी में पावर कट से परेशान महिलाएं घुस गईं बिजली घर में, फिर जो हुआ…
गर्मी में बिजली कटौती की समस्या जगजाहिर है। यूपी के ज्यादा जिलों में ये समस्या बनी हुई है। इस बीच, महिलाओं ने बलराम नगर बिजली घर में घुसकर तोड़फोड़ मचा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी ने तबाही मचा रखी है और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बिजली कटौती हो रही है। इसे लेकर लोगों को परेशानी से झेलना पड़ रहा है। इस बीच, गाजियाबाद के लोनी के बलराम नगर में बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने बिजली घर में घुसकर तोड़फोड़ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
गाजियाबाद में लोनी इलाके की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं की मौत, टेंट हाउस की वजह से सब तबाह वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बिजली घर की खिड़की पर तोड़फोड़ कर रही है, तभी एक अन्य महिला हाथ में डंडा लिए आती है और तोड़फोड़ करने लगती है। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना 15 जून की है, तब कुछ महिलाओं ने बलराम नगर बिजली घर में तोड़फोड़ की थी। मामले में बिजली घर के अवर अभियंता की ओर से दी गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बिजली आपूर्ति को लेकर CM के निर्देश बीते दिनों राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली की समस्या से जूझ रही प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और कहा कि विद्युत आपूर्ति पर फीडर वाइज जवाबदेही तय होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो अतिरिक्त बिजली खरीदें, पैसों की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए कि गांव हो या शहर, अगर ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो इसे तत्काल बदलें। राज्य में बिजली आपूर्ति पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि हर दिन हर एक जिले की समीक्षा की जाए और रोस्टर का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *