Share

नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने 75 रुपये का सिक्का जारी किया है। आइए जानते हैं इस सिक्के से जुड़ी खास बातें…
पीएम मोदी ने 75 रुपये का सिक्का किया जारी।
आजादी के बाद आज देश को नई संसद भवन को तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजन आदि के बाद देश को आज नई संसद समर्पित की है। वहीं, हवन-पूजन के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया और उसे स्पीकर के आसन के पास स्थापित कर दिया। पीएम मोदी ने संसद के उद्घाटन समारोह पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण के दौरान में स्मारक डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया है। इस सिक्के का वजन 34.65-35.35 ग्राम है। इस सिक्के को पश्चिम बंगाल के कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है।

ये हैं खासियतें
जानकारी दे दें कि इस सिक्के के दोनों तरफ अशोक स्तंभ, जिस पर भारत और इंडिया लिखा हुआ है। वहीं, इसके नीचे रुपये के चिह्न के साथ 75 लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ संसद की तस्वीर है और उसके नीचे 2023 लिखा है। ये सिक्का कोलकाता के टकसाल में ढाला गया है। सिक्के का डायमीटर 44 मिमी है। इसका वजन 34.65-35.35 ग्राम है। जानकारी के लिए बता दें कि ये सिक्का 50% सिल्वर, 40% कॉपर, 5% निकल और 5% जिंक से बना है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ है, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा है। जानकारी के मुताबिक, नए सिक्के में रुपए का साइन है और लायन कैपिटल के नीचे 75 रुपये लिखा है। साथ ही सिक्के की दूसरी साइड पर संसद परिसर की तस्वीर बनी हुई है और तस्वीर के ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा हुआ है।

पहली बार किया संबोधन
वहीं, पीएम मोदी ने इस मौके पर नई संसद भवन में पहली बार अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा, ‘देश की विकास यात्रा में कुछ पल अमर हो जाते हैं। आज 28 मई 2023 का ये दिन भी ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है और आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। पीएम ने आगे कहा कि मैं देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है यह 140 करोड़ देशवासियों के आकांक्षाओं की परछाई है और ये हमारे लोकतंत्र का मंदिर है।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *