Share

तुर्किए चुनाव में रेचेप तैय्यप एर्दोगन को दोबारा राष्ट्रपति चुन लिया गया है। इस चुनाव के बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खिलौने और पैसे बांटते दिख रहे हैं।

तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन का पैसे बांटने वाला वीडियो वायरल
तुर्किए में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 28 मई को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान लंबे समय से सत्ता पर काबिच रेचेप तैय्यप एर्दोगन को विपक्षी नेता कलिकदारोग्लू ने कड़ी टक्कर दी। बता दें कि पहले चरण का मतदान 14 मई को कराया गया था। इस दौरान किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट नहीं मिला था। वहीं इस बीच अब मौजूदा राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्दोआन का पैसे बांटते वीडियो वायरल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मौजूदा राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने जहां वोट डाला वहां के स्कूल में पैसे और खिलौने बांट रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब विपक्ष एर्दोगन पर जमकर निशाना साध रहा है। दूसरे चरण के मतदान के दौरान अर्दोआन ने कहा था कि देश और बच्चों के भविष्य के लिए मजबूत विकल्प चुनना होगा। वहीं विपक्षी नेता ने कहा था कि दो विचारों में से लोगों को किसी एक विचार को चुनना होगा।

जीत गए अर्दोआन
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन एक बार फिर राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उन्होंने लगातार 11वीं बार चुनाव जीता है। अनादोलु राज्य समाचार एजेंसी ने बताया कि चुनाव में एर्दोगन ने 52।3 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि केमल किलिकडारोग्लू के 47.7 प्रतिशत वोट मिले। एर्दोगन लंबे समय से तुर्की की सत्ता पर काबिज रहे, लेकिन इस बार उन्हें विपक्षी नेता कमाल केलिकदारोग्लू से कड़ी टक्कर मिली। इससे पहले 14 मई को पहले चरण की वोटिंग हुई थी। इसमें किसी भी प्रत्याशी को 50 फीसदी से अधिक मत प्राप्त नहीं हो पाए थे। इसी वजह से रन-ऑफ दौर की स्थिति बन गई थी। लेकिन अंतत: इसमें भी अब एर्दोगन ने बाजी मार ली है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *