Share

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली वालों के लिए राहत भरी खबर ये है कि अगले छह दिनों के बीच पारा 40 के नीचे ही रहने की संभावना है। इसके चलते लोगों को तपिश भरी गर्मियों से राहत रहेगी। इस बीच, शुक्रवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकीला सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। लेकिन, बादलों की मौजूदगी आसमान में लगातार ही बनी रही। इसके साथ ही गुरुवार की रात दिल्ली के तमाम इलाकों में हुई हल्की से मध्यम बारिश के चलते वातावरण में नमी भी बनी हुई है।

दिल्ली के लोगों को अभी अगले छह दिनों तक भी पहाड़ों का रुख करने की खास जरूरत नहीं है। क्योंकि, अभी मौसम सुहाना बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक जून तक अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *