Share

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स पर मुकदमा दर्ज, गोरखपुर का रहने वाला है आरोपी
25 मार्च को ललन कुमार के फोन पर धमकी भरा कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को गोरखपुर निवासी मनोज राय बताया था। पुलिस ने कहा। मामले की आगे की जांच चल रही है।
लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लखनऊ में एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ पुलिस ने बताया कि इस मामले में गोरखपुर के रहने वाले मनोज राय नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस साल 25 मार्च को कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार के फोन पर धमकी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने लखनऊ के चिनहट थाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। 25 मार्च को ललन कुमार के फोन पर धमकी भरा कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को गोरखपुर निवासी मनोज राय बताया था। ,” पुलिस ने कहा। मामले की आगे की जांच चल रही है।
वहीं इससे पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली आवास पर किसी ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। इस बारे में उनके कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हडकंप मच गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मंत्री के स्टाफ ने पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *