Share

मुंबई । एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद एमएससीआई अपडेट को लेकर दोनों दिग्गज कंपनियों में करीब छह प्रतिशत की भारी गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की अन्य अठारह कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 694.96 अंक अर्थात 1.13 प्रतिशत का गोता लगाकर 61054.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 186.80 अंक यानी 1.02 प्रतिशत लुढ़ककर 18069 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.50 प्रतिशत टूटकर 25,851.86 अंक और स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत गिरकर 29,283.87 अंक पर रहा।
बीएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 5.56 प्रतिशत गिरकर 1,631 रुपये के निचले स्तर पर आ गए। एचडीएफसी का शेयर 5 प्रतिशत गिरकर 2710 रुपये पर आ गया। कारोबार के शुरुआती कुछ मिनटों में ही दोनों कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 63,870 करोड़ रुपये की कमी आ गई।
इस दौरान बीएसई में कुल 3641 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2040 में गिरावट जबकि 1474 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 30 कंपनियों में बिकवाली जबकि 19 में लिवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 14 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान वित्तीय सेवाएं 2.28, बैंकिंग 1.87, धातु 1.55, कमोडिटीज 0.63, ऊर्जा 0.49, हेल्थकेयर 0.20, आईटी 0.58, दूरसंचार 0.34, यूिलिटीज 0.42, तेल एवं गैस 0.57, पावर 0.14, रियल्टी 0.24, टेक 0.59 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.44 प्रतिशत गिर गए।
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.32, जर्मनी का डैक्स 0.76, जापान का निक्केई 0.12 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 प्रतिशत चढ़ गया जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.46 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 प्रतिशत उतर गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *