Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादााबद। मुरादाबाद में नगर निकाय के चुनाव में मेयर की सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के विनोद अग्रवाल एवं कांग्रेस रिजवान कुरैशी में रहा। क्योंकि जहां एक वर्ग में कमल का फूल चला तो दूसरे वर्ग में हाथ का पंजा दिखाई दिया। वहीं वार्ड 7 में नगर निगम पार्षद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला रहा। जिसमें कमल, उगता सूरज, हाथी तीनों ही अपनी सीट निकालने के प्रयास में लगे रहे। इसी प्रकार वार्ड 55 में जिसमें नबाबपुरा क्षेत्र आता है कमल और निर्दलीय कार के बीच टक्कर दिखाई दी लेकिन कार का पलड़ा भारी दिखाई दिया। वहीं 28 में कमल और त्रिशूल के बीच टक्कर रही। इसी प्रकार महानगर के विभिन्न वार्डों में ज्यादातर प्रत्याशियों के बीच उतार चढ़Þाव ही देखा गया कहीं किसी का पलड़ा भारी तो कहीं किसी का। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस बार निर्दलीय काफी संख्या में मैदान मारकर ले जाएंगे। वहीं अगवानपुर नगर पंचायत के मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने के प्रयास में प्रत्याशियों के समर्थकों ने पहचान कर पुलिस के हवाले किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *