Share

एजेंसी समाचार
ललितपुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने शराबबंदी को लेकर बड़ी घोषणा की है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की तरह हम ललितपुर में भी शराब बंद कराएंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। क्योंकि शराब पीने के बाद लोग अपने घर परिवार को भूल जाते हैं। साथ ही उन्होंने शराब न पीने के लिए लोगों के हाथ उठवाए। राज्यमंत्री बुधवार को कस्बा के लहर धाम पर पटेल समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार व वहां के दो सांसद भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘बिहार के लोग बहुत अच्छे हैं। क्योंकि बिहार में शराब पूर्णता बंद करा दी गई है। इसी तरह ही हम ललितपुर में शराब बंद कराएंगे। चाहे कुछ हो जाए, विश्वास करिए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के कहा कि दोनों हाथ उठाकर भगवान के सामने कहें दारू नहीं पियेंगे क्योंकि दारू पीकर आदमी अपने परिवार को भी नहीं समझता है। अपने भाई- बहन, पत्नी और बच्चों को भी नहीं समझता है’। उन्होंने कहा कि तालियों के लिए तो बहुत हाथ उठते हैं लेकिन आज शराब नहीं पिएंगे इसके लिए दोनों हाथ उठाने हैं। इस पर पांडाल में मौजूद लोगों ने दोनो हाथ उठाकर राज्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे लोग उनकी सलाह पर चलेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *