Share

कर्नाटक चुनाव में अब कम ही दिन बचे हैं और चुनाव प्रचार जोरों पर है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को कर्नाटक के मांड्या में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कर्नाटक और यूपी का संबंध काफी पुराना है, यह आज का नहीं, त्रेतायुग का संबंध है। भगवान राम का संबंध उत्तर प्रदेश से है तो वहीं भगवान हनुमान का संबंध कर्नाटक से है। जैसे भगवान श्रीराम और हनुमान का संबंध प्रगाढ़ है वैसे ही कर्नाटक और यूपी का संबंध है।

कांग्रेस पर बरसे योगी
योगी आदित्यनाथ ने कंग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि कांग्रेस विकास की बात करती है लेकिन हकीकत यह है कि जिन 5 साल की योजनाओं की वे घोषणा करते थे, वह योजना की अवधि समाप्त होने के बाद ही हकीकत बन जाती थी और जल्द ही खत्म हो जाती थी। पीएम मोदी जब किसी योजना की नींव रखते हैं तो उसका उद्घाटन भी करते हैं। किसानों के हित में जो काम मोदी जी की सरकार ने किया है उससे किसान को सम्मान मिला है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *