Share

कीव । रूस का यूक्रेन पर आक्रमण जारी है। इस बीच इस साल अभी तक यूक्रेन को यूरोपीय संघ (ईयू) से प्रत्यक्ष बजट समर्थन में 6 बिलियन यूरो (6.6 बिलियन डॉलर) प्राप्त हुए हैं। यूक्रेन सरकार ने ये जानकारी दी। यूक्रेन को यूरोपीय संघ से 1.5 बिलियन यूरो की मैक्रो-वित्तीय सहायता (एमएफए) की तीसरी किश्त प्राप्त हुई, जिसे बजट जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
यूक्रेन को जनवरी में 3 बिलियन यूरो की पहली किश्त और मार्च में 1.5 बिलियन यूरो की दूसरी किश्त प्राप्त हुई थी।
सहायता पर टिप्पणी करते हुए, वित्त मंत्री सेर्ही मार्चेंको ने कहा कि यूरोपीय संघ के समर्थन से सरकार को समय पर और पूर्ण रूप से बजट को लागू करने में मदद मिलेगी।
एमएफए के तहत, यूरोपीय संघ ने 2023 में यूक्रेन को कुल 18 बिलियन यूरो का रियायती वित्तपोषण प्रदान करने की योजना बनाई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *