Share

लखनऊ, Atiq Ahmed Murder: उत्तर प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आयी है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल लाया जाया जा रहा था। इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और आमजन में दहशत का माहौल है।

आपको बता दें माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या होने की खबर जैसे लोगों को हुई। सीरियल व फिल्मों वाले चैनलों को लोगों ने धड़ाधड़ बदलना शुरू कर दिया। घर के पुरुष हो या महिलाएं सभी न्यूज चैनल देखने में लग गए। एक घंटे से अधिक समय तक लोग अलग-अलग न्यूज चैनलों को देखने में जुटे रहे।

वहीं, किसने हत्या की, किस कारण से गोली मारी गई। पुलिस क्या कर रही थी, इस तरह से लोग आपस में एक दूसरे से सवाल जवाब करते रहे। इस हत्या कांड के बाद पहली बार ऐसा हुआ होगा जब देर रात तक न्यूज लोगों ने इतनी देर रात तक देखा। एक ही स्थान पर द सगे भाइयों की हत्या को देखने के दौरान लोग दहशत में दिखे। इस हत्या कांड को लेकर ज्यादातर लोगो को यकीन भी नहीं हो रहा था। इस घटना की पुष्टि के लिए लोग अपने अपने परिचितों से जानकारी जुटाने का प्रयास करते रहे।

दरअसल, दोनों भाइयों की हत्या करते समय 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है। वहीं, ये भी खबर आ रही है कि हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आये थे। इस हत्याकांड के बाद पुलिस नेतीनों को दबोच लिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *