Share

Atiq Ahmad Murder माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए काल्विन अस्पताल पहुंची थी। गाड़ी से उतारते के बाद मीडियाकर्मियों ने दोनों से बातचीत की और फिर…

प्रयागराज, पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए काल्विन अस्पताल पहुंची थी। गाड़ी से उतारते के बाद मीडियाकर्मियों ने दोनों से बातचीत की और फिर अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

पत्रकार ने पूछा- कुछ कहना चाहेंगे…?
लेकिन अतीक खामोश रहा…

फिर पत्रकार ने पूछा- आज जनाजे में आप लोग नहीं गए थे क्या कहना है…
जवाब में अतीक ने कहा- नहीं गए थे तो नहीं गए थे…

वहीं अशरफ ने जवाब देते हुए कहा कि- मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम…

और फिर अचानक एक हमलावर ने अतीक के सर में पिस्टल सटाकर फायर कर दिया और फिर लगातार फायरिंग होती रही।

कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई।

अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *