Share

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक और भाई अशरफ 7 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजे गए, STF के सवालों की लिस्ट रेडी
उमेशपाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अतीक और अशरफ की रिमांड मिलने के बाद यूपी एसटीएफ पूछताछ करेगी।उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी हैं अतीक अहमद और भाई अशरफ
उमेशपाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुरुवार को प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में आज कोर्ट में पेश किया। उमेश पाल हत्या मामले में नामजद अभियुक्त अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ हत्या में साजिशकर्ता के रूप में यूपी पुलिस को पर्याप्त सबूत मिले हैं। इसी एप्लीकेशन को आधार बनाकर आज पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी।
अतीक और अशरफ की रिमांड मिलने के बाद यूपी एसटीएफ पूछताछ करेगी। एसटीएफ ने अतीक और अशरफ से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। उमेश पाल मर्डर केस में अतीक का पूरा खानदान फंसा हुआ है। कुछ लोग जेल में हैं तो कुछ फरार हैं। बीबी, बेटा, बहन, भांजी फरार है लेकिन पुलिस का शिकंजा ऐसा कसा कि अब बहन और भांजी सरेंडर करने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा रही हैं। UPSTF दोनों भाइयों की करेगी ज्वाइंट इंटेरोगेशन
प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट में बताया कि दोनों भाइयों की ज्वाइंट इंटेरोगेशन ज़रूरी है। कई शूटर्स पकड़े जाने बाकी हैं। अतीक और अशरफ ने कैसे पूरी साज़िश रची। एक-एक जांच को आगे बढ़ाना है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शाइस्ता परवीन और आयशा की भूमिका शूटर्स के मददगारों के तौर पर रही। हथियार कहां से आए, शूटर्स को पैसे कैसे दिए गए, इन सबकी जांच होनी है। इसलिए पुलिस ने दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत ही दी है।
वहीं प्रयागराज की अदलात के अतीक और अशरफ को लेकर कस्टडी देने से पहले उसका बेटा असद एनकाउंटर हो गया है। UPSTF टीम के साथ एनकाउंटर में असद के अलावा शूटर गुलाम मोहम्मद भी मारा गया है। ये दोनों ही प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे। दोनों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था और पुलिस इनकी तलाश में पूरा जोर लगाए हुए थी। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में UPSTF टीम के साथ मुठभेड़ में दोनों मारे गए हैं

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *