Share

माफिया अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर CM योगी की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सीएम योगी ने UP STF के साथ डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की सराहना की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की। सीएम योगी ने UP STF के साथ डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की सराहना की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर सीएम के सामने रिपोर्ट रखी गई।
ट्रिपल इंजन से होगा तेज विकास, 2024 के लोकसभा और निकाय चुनावों में खिलाएं कमल- सीएम योगी आदित्यनाथ
उमेश पाल हत्याकांड में मोस्ट वांटेड अपराधी असद के एनकाउंटर पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं, उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों को यही हश्र होना था।” उन्होंन कहा, “मैं एसटीएफ की टीम को बधाई देता हूं। जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं, उसे फांसी होगी और अगर पुलिस से भिड़ेगा तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी होगी। यह बहुत ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है।”
बसपा विधायक राजू पाल की हत्या मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को असद ही लीड कर रहा था। पुलिस उसे पिछले डेढ़ महीने से खोज रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए फरार था। आज आख़िरकार पुलिस को उसके झांसी में होने की भनक लगी और STF की टीम ने उसका एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मारे गए असद और गुलाम के पास से पुलिस को विदेशी अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *