Share

एजेंसी समाचार
खोवाई। त्रिपुरा के खोवई जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के ‘डायन’ होने के संदेह में उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कौशल्या घाटवाल का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर दी और उसके शव को चंपाहोर पुलिस थाने के तहत लेंगटीबाड़ी गांव में एक परित्यक्त टैंक में फेंक दिया।
आरोपियों में सास-ससुर और पति भी शामिल
घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने शव बरामद कर शुक्रवार देर रात सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में पीड़िता की सास-ससुर और पति भी शामिल हैं, जो इस मामले के मुख्य आरोपी हैं।
कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा
पुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस महानिरीक्षक ज्योतिस्मान दास चौधरी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *