Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ। यूपी में कोरोना के मरीजों कीa संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में 188 नए मरीज मिले हैं जबकि 154 संक्रमित ठीक होकर घर वापस लौट गए। प्रदेश में इस समय कुल 1025 कोराना संक्रमित हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला स्तर पर स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कोविड के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना हो गया है। प्रदेश सरकार ने सभी कोविड पॉजिटिव नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के आदेश दिए हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में आ रहे ऐसे लोग जिन्हें सर्दी-जुकाम, बुखार व सांस लेने में दिक्कत है, उनकी 24 घंटे के भीतर कोरोना जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं विदेश यात्रा से लौट रहे लोगों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराई जाएगी।
इसके तहत सभी जिलों की लैब से कोरोना संक्रमित लोगों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए इसे केजीएमयू भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
निगरानी समितियां लक्षण युक्त लोगों को मेडिकल किट का वितरण करेंगी। आरआरटी में एक चिकित्सक अनिवार्य रूप से शामिल हो और कोरोना संक्रमित मरीज के घर का भ्रमण कर उसके संपर्क में आए लोगों की 24 घंटे के भीतर जांच कराना सुनिश्चित किया जाए। वहीं कोरोना जांच के लिए एयरपोर्ट, रेलवे व बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *