Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि बिजली कर्मियों और अभियंताओं के एकतरफा दबाव बनाने पर उनकी हर बात को सरकार मान ले यह संभव नहीं है। बिजली कर्मियों की हर समस्या का निस्तारण होगा मगर संगठन और सरकार के आमने-सामने बैठने के बाद।
ऊर्जा मंत्री शनिवार को विद्युत मजदूर पंचायत के 24 वें अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। गन्ना संस्थान में आयोजित अधिवेशन में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हड़ताल के संबंध में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी जांच कर रही है कि किसने हड़ताल की और उससे कितना नुकसान हुआ है जिन्होंने हड़ताल नहीं की और वेतन रोका गया साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है तो उनके साथ न्याय होगा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कर्मचारी उनके परिवार का अंग है और हम सबको एकजुट होकर जनता की सेवा करने की जरूरत है। हम समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
बिजली बंद होने से सांसे रुक जाती है। यह जानकर भी हड़ताल के दौरान बिजली कर्मियों और अभियंताओं ने आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न करने के लिए कई हथकंडे अपनाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अधिवेशन को प्रांतीय महासचिव गिरीश कुमार पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *