Share

रामनवमी जुलूस में हिंसा पर नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नीतीश कुमार ने उपद्रवियों के जल्द से जल्द पहचान करने व उनपर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस को विधि व्यवस्था को मेंटेन रखने व किसी भी परिस्थिति में कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए इस बाबत भी निर्देशित किया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसा के मद्देनजर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस को सतर्क व अलर्ट रहने का निर्देश देते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही नीतीश कुमार ने उपद्रवियों के जल्द से जल्द पहचान करने व उनपर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस को विधि व्यवस्था को मेंटेन रखने व किसी भी परिस्थिति में कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए इस बाबत भी निर्देशित किया गया है। समीक्षा बैठक ने सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशासन अफवाह फैलाने वालों पर नजर बनाए रखे व मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अविलंब वार्ता कर कर स्थिति की पूरी जानकारी लें। प्रेस वार्ता के जरिए मीडिया को वस्तुस्थिति की जानकारी दें ताकि कोई अफवाह न फैले। बता दें कि नीतीश कुमार ने रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान बिहार शरीफ में हुई घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों से बात की और संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतक के परिजन को 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
इस बैठक में नीतीश कुमार ने बिहार शरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना की विस्तृत जानकारी ली और समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे और पूरी मुस्तैदी बना रखे। सभी चीजों पर नजर बनाएं रखें। गौरतलब है कि बिहार शरीफ और सासाराम में 30 मार्च के दिन रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान यहां कई लोग घायल हो गए थे। इसकी आंच नालंदा जिले तक पहुंची थी जहां डीएम व एसपी के फ्लैग मार्च के बाद बीते कल कई राउंड्स गोली फायरिंग की गई थी। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *