Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस ने शहर के बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। वेस्ट यूपी के लीडिंग सीए श्वेताभ की हत्या पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक ने कराई थी। ललित कौशिक स्पोर्ट्स व्यापारी कुशांक गुप्ता की हत्या के मामले में पहले से मुरादाबाद जेल में बंद है।
एसएसपी हेमराज मीणा ने शुक्रवार शाम 5 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या दीनदयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक ने कराई थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो शूटरों केशव सरन शर्मा निवासी गिंदौड़ा और विकास शर्मा निवासी रेती स्ट्रीट को गिरफ्तार किया है। इन दोनों शूटरों ने कुशांक हत्याकांड को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।
दोनों शूटरों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के कहने पर दोनों हत्याएं की थीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *