Share

अयोध्या धाम के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानें टाइमिंग और किराया
हेलीकॉप्टर न सिर्फ आपको निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन करवाएगा, बल्कि आप पूरी अयोध्या नगरी का जायजा ले सकेंगे।
विधिवत पूजा पाठ के बाद अयोध्या धाम के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई।
अयोध्या: भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में बन रहे रामलला के भव्य मंदिर के दर्शन आप आसमान से भी कर पाएंगे। बता दें कि अयोध्या में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू हुई है जो श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन करवाएगा। रामलला के मंदिर के गर्भगृह के दर्शन जनवरी 2024 से शुरू होने की संभावना है लेकिन श्रद्धालु अभी निर्माणाधीन मंदिर का दर्शन आसमान से कर सकेंगे। हेलीकॉप्टर न सिर्फ आपको निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन करवाएगा, बल्कि आप पूरी अयोध्या नगरी का जायजा ले सकेंगे।
केदारनाथ जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख से बंद हो जाएगी हेलीकॉप्टर सर्विस
8 मिनट का होगा पूरा सफर, किराया 3 हजार रुपये
इस हेलीकॉप्टर में एक बार में कुल 7 लोग सफर कर सकेंगे। एक बार का सफर 8 मिनट का होगा और इसके लिए प्रत्येक श्रद्धालु को 3 हजार रुपये चुकाने होंगे। हेलीकॉप्टर के जरिए आसमान से अयोध्या में सरयू नदी, रामजन्मभूमि, हनुमानगढी और अयोध्या के अन्य मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। यह हेलीकाप्टर सेवा यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू की है। यह हेलीकॉप्टर सेवा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सेवा को रामनवमी के मौके पर फिलहाल 15 दिन के लिए शुरू किया गया है, और आगे भीड़ देखकर फैसला किया जाएगा।त्रेतायुग में भी आसमान से हुए थे अयोध्या के दर्शन
त्रेता युग मे जब श्री राम 14 साल के वनवास के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे तो उन्होंने आसमान से विभीषण, सुग्रीव और अंगद को अयोध्या दिखाई थी। रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास ने उत्तरकाण्ड में लिखा है: ‘जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि। उत्तर दिसी बह सरजू पावनि।। जधपि सब बैकुंठ बखाना। बेद पुरान बिदित जगु जाना।। अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ। ये प्रसंग जानइ कोउ कोऊ।।’ भगवान राम ने त्रेता में आकाश से अयोध्या का वर्णन किया था आर अब कलियुग में योगी सरकार श्रदालुओ को आसमान से अयोध्या धाम के दर्शन करा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *