Share

‘बख्शे न जाएं कमजोरों को उजाड़ने वाले, CM योगी ने सख्त कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश
सीएम योगी ने करीब 700 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। सीएम योगी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, इस दौरान उन्होंने ये बातें कही।
मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 700 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए जल्दी और संतुष्ट करने वाला हल का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
कर्नाटक चुनाव 2023 में कौन मारेगा बाजी? कास्ट फैक्टर से लेकर बड़े मुद्दे तक, जानिए सबकुछ
समस्या लेकर पहुंचे लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। जनता दर्शन में एक महिला ने घर उजाड़े जाने की पीड़ा बताई। सीएम ने उससे कहा कि उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, उनके रहते कोई भी किसी कमजोर या गरीब को उजाड़ नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया कि महिला की समस्या पर जल्द एक्शन लिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दबंग, माफिया, अपराधी किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।
अयोध्या धाम के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानें टाइमिंग और किराया
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।
जनता दर्शन में दिव्यांगजन की समस्या सुनते हुए उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा में लाने को सरकार सतत कार्य कर रही है। हर दिव्यांग की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *