Share

गर्मियों में पानी पीने से कंट्रोल हो सकता है शुगर, दिन भर में पीना होगा इतने ग्लास पानी
क्या पानी पीने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है? चलिए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
पानी आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है। खासतौर से गर्मियों में अपनी सेहत का बेहतरीन ख्याल रखने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी पीने से सिर्फ आपकी बॉडी ही हाइड्रेट नहीं रहती बल्कि आपको कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि यूरिन के जरिए स्टोन शरीर से बाहर निकल जाए। लेकि क्या आप जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए भी पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ज़्यादा पानी पीने से ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
दरअसल, पानी में कार्बोहाइड्रेट या कैलोरी नहीं होती है। इस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए पानी पीना फायदेमंद है। पानी ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अधिक तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है। पानी अधिक ग्लूकोज को खून से बाहर निकालने में सक्षम बनाता है। पानी पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम हो जाता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है, जिससे बचने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। हाइड्रेटेड रहकर आप अपनी किडनी को भी हेल्दी रख सकते हैं।एक दिन में कितना पानी पियें
महिलाओं को रोज कम से कम 1।6 लीटर पानी पीना चाहिए, जबकि पुरुषों को हर दिन कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा डाइट में फ्लूड्स को शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके और हाइड्रेटेड रखा जा सके। गर्मियों के मौसम में पानी पीना बेहद जरूरी होता है। यदि आप सादा पानी पीना नहीं चाहते, तो इसमें नींबू का रस शामिल कर सकते हैं। उन्हें उपयोग के लिए तैयार फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *