यूपी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने की आत्महत्या, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान

125
Share

यूपी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने की आत्महत्या, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान
विमलेश कुमार ने क्यों आत्महत्या की है इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि विमलेश कुमार उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात थे। वे इसी वर्ष रिटायर होने वाले थे।
विमलेश कुमार औदिच्य
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश कुमार औदिच्य ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की। विमलेश कुमार ने क्यों आत्महत्या की है इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि विमलेश कुमार उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात थे। वे इसी वर्ष रिटायर होने वाले थे।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग में इस बाबत खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि उन्होंने 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या क्यों कि इस बाबत कुछ स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि वे लखनऊ स्थित पर्यटन निदेशालय में नियुक्त थे।
रिटायरमेंट से पहले आत्महत्या
खबरों की मानें तो विमालेश औदिच्य अपने विभागीय उच्चाधिकारी से परेशान थे। इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट चुकी है। पुलिस द्वारा सभी एंगलों से जांच की जाएगी। बता दें कि विमलेश इसी साल दिसंबर महीने में रिटायर होने वाले थे। रिटायरमेंट के चंद महीने पहले ही उन्होंने आत्महत्या कर सभी को चौंका दिया है। इस खबर के बाद से लखनऊ स्थिति पर्यटन विभाग में हड़कंप मच गया है।
कोरोना काल में किया बेहतरीन काम
कोरोना काल के दौरान विमलेश औदिच्य को देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा चुना गया था। राज्य सरकार द्वारा इस काम के लिए विमलेश को चुना गया था। विमलेश कुमार औदिच्य की आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि मौत की वजहों की सभी एंगल से पुलिस जांच शुरू कर चुकी है।

LEAVE A REPLY