Share

Sara Ali Khan का ऐसे बीता साल 2022, Video में कभी जिम तो कभी शूटिंग की दिखाई झलक
सारा अली खान इन दिनों लंदन में हैं, जहां से लगातार फैंस के साथ अपनी ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।
साल 2022 के आखिर दिन बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पुरानी यादों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में अब Sara Ali Khan का नाम भी जुड़ गया है। सारा अली खान ने बेहद ही क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अली खान ने बताया कि उनके लिए ये पूरा साल कैसा रहा। वीडियो में सारा अली खान ने अपनी फिल्मों की शूटिंग से लेकर ट्रिप तक की यादों को शेयर किया है। सारा ने वीडियो के साथ लिखा, ‘धन्यवाद 2022…सभी शूटिंग, फिल्म, यात्रा, हंसी, भोजन, कॉफी, सूर्योदय, पूर्णिमा, कसरत, बर्फ, बारिश और तैरने के लिए। मुझे उम्मीद है कि अगला साल हमें मधुमक्खियों की तरह व्यस्त रखेगा।’
सारा अली खान कभी जिम में कसरत करती दिख रही हैं तो कभी फिल्म की शूटिंग में बिजी नजर आ रही हैं। सारा ने वीडियो में अपने वेकेशन से लेकर दोस्तों संग मस्ती तक सब कुछ दिखाया है। Sara Ali Khan इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। नए साल का जश्न सारा अली खान अपनी मां और भाई के साथ लंदन में मनाने वाली हैं। बीते दिनों सारा अली खान ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रही थीं। इसके अलावा वो लंदन की सड़कों पर दोस्तों संग भी मस्ती करती दिख रही थीं।विद्या बालन ने शुरू कर दी है बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी, ‘खिचड़ी’ की ‘हंसा’ बन शेयर किया Video
Sara Ali Khan के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में सारा अली खान ने साउथ के सुपरस्टार धनुष और अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं आने वाले समय में सारा अली खान, विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा सारा आदित्य धर की फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में भी विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली थी लेकिन मेकर्स ने उनकी जगह अब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को फाइनल कर लिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *