Share

गुरुग्राम. यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। चौथे दिन भी उनकी हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया।
इसमें कहा गया है, “मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल हैं। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रहीं हैं। आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही हैं। अस्पताल में 4 दिनों से पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, राम गोपाल यादव भी हैं। मुलायम सिंह का हाल जानने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल मेदांता पहंचे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मेदांता अस्पताल न आने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *