Share

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत, बचाव कार्य जारी
हाईवे पर डामटा के पास हादसा हुआ है। बस में 40 यात्री सवार थे। 16 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य जारी है।
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक 16 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है।
बस(यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का दावा है कि बस में 27 से 28 लोग ही सवार थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *