Share

हिंदी सिनेमा को तमिल, तेलुगू के बाद अब कन्नड़ सिनेमा ने हिलाकर रख दिया है। कहां तो हिंदी सिनेमा पूरे देश के सिनेमावालों के बीच बड़े भाई सा इतराता फिरता था और फिरे भी क्यों ना आखिर उसका जोर ही कुछ ऐसा था। कुल सौ रुपये बॉक्स ऑफिस पर आते थे तो उनमें से हिंदी फिल्मों का हिस्सा 55 रुपये का होता था। लेकिन बीते दो साल ने हिंदी सिनेमा की इज्जत पूरी मिट्टी में मिला कर तब रख दी जब पता चला कि इन सौ रुपयो में अब हिंदी सिनेमा की हिस्सेदारी सिर्फ 27 रुपये की और तेलुगू की 28 की हो चली है। हिंदी सिनेमा को फिर से आगे ले जाने की जिम्मेदारी शुरू से हीरो नंबर वन की रही है। हीरो नंबर वन अब रणवीर सिंह है और अब वो ला रहे हैं अपनी झागदार,
यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने का जश्न चल रहा है। फिल्में इस कंपनी की कतार में लग चुकी हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा को लाख लालच मिले इन फिल्मों को सीधे ओटीटी पर दे देने के, लेकिन वह डिगे नहीं है। उनके इस भरोसे पर खरा उतरने की बारी अब उनके निर्देशकों और कलाकारों की है। सुनते भी है कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में जोरदार अभिनय किया है। मार्केटिंग वाले भी तमाम गुंताड़े लगाकर दर्शकों को फिल्म के बारे में उत्साहित करने की घात लगा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा। साबुन जैसा इसका आमंत्रण कितना झागदार और कितना जोरदार होगा, इसका काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है।
फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा कहते हैं, ”ये फिल्म अनूठी सिनेमाई खुशबू वाली फिल्म है। फिल्म की कहानी का नायक फिल्म में अजीब तरह के तोड़-फोड़ वाले विकल्प अपनाकर रचनात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के निमंत्रण को बिना महक वाले साबुन की शक्ल देने का आशय यही है कि एक परिवर्तनकारी व्यक्ति होने के नाते जयेशभाई और यह फिल्म, दोनों यही कहना और करना चाहते हैं। हमारे समाज में ऐसी संरचनाएं मौजूद हैं जो बासी और सुगंधहीन हैं। जयेशभाई इन पुरानी संरचनाओं में तोड़-फोड़ करके उन्हें नए सांचे में ढालने का इरादा रखता है।”हिंदी सिनेमा के कलाकारों में ब्रांड वैल्यू के मामले में हीरो नंबर वन बन चुके रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की प्रतीक्षा उनके प्रशंसक लंबे अरसे से करते रहे हैं। रणवीर सिंह अरसे बाद किसी बिंदास कॉमेडी फिल्म में भी यहीं नजर आएंगे। बीते साल की फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ में भी वह खूब चमके। कपिल देव के किरदार में उनकी अदाकारी के किस्से अभी बरसों बरस सुनाए जाएंगे। अब इस साल आने वाली उनकी दोनों फिल्में धमाल फिल्में बताई जा रही हैं। 13 मई को रिलीज हो रही ‘जयेशभाई जोरदार’ के बाद रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ भी लाइन में हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *