Share

हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार दलपति विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म को जहां रिलीज से पहले ही कुवैत और कतर में बैन किया जा चुका है। वहीं, अब भारत में भी फिल्म को बैन करने की मांगी की जा रही है। दरअसल, फिल्म पर शुरू से ही धर्म विशेष को बदनाम करने का आरोप लगा था, जिसकी वजह से यह फिल्म पहले ही दो देशों में रिलीज होने से रोक दी गई। इसी बीच अब भारत में भी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है।
इस सिलसिले में एमएमके अध्यक्ष एम.एच. जवाहिरुल्लाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन को एक पत्र भी लिखा है। जवाहिरुल्लाह ने पत्र लिखते हुए सीएम से निवेदन किया कि अभिनेता जोसेफ विजय की ‘बीस्ट’ पर प्रतिबंध लगाया क्योंकि यह पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम कर रही है। कतर और कुवैत में फिल्म पर लगी रोक का उदाहरण देते हुए जवाहिरुल्लाह ने कहा, मुस्लिम समुदाय ने प्राकृतिक आपदा और कोरोना महामारी के दौरान समुदाय की सेवा की है, लेकिन ‘बीस्ट’ उन्हें नीचा दिखाती है। साथ ही राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की संभावना रखती है।
उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि उनके मुताबिक, ‘विश्वरूपम’ और ‘थुपक्की’ जैसी फिल्मों ने मुस्लिम समुदाय को नीचा दिखाया है। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बीस्ट’ ने एक बार फिर ऐसी फिल्म शैली को बढ़ावा दिया है। यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है, जबकि इसका निर्देशन नेल्सन ने किया है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म एक रॉ एजेंट पर आधारित है, जिसमें साउथ अभिनेता दलपति विजय बतौर मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय फिल्म में हाइजैक हुए मॉल को आतंकवादियों से बचाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने 100 करोड़ चार्ज किए हैं। विजय के साथ फिल्म अभिनेत्रा पूजा हेगड़े नजर आई हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *