Share

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे हैं। शाहरुख खान 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ के बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एटली की कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख आज से ही अपने नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान एटली की फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुके हैं और अब आज (16 अप्रैल) से ही राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार अभिनेत्री तापसी पन्नू दिखाई देंगी। खबर है कि तापसू पन्नू फिल्म की शूटिंग 15 अप्रैल से ही शुरू कर चुकी हैं और आज से शाहरुख खान मुंबई स्टूडियो में पूरी टीम को ज्वाइन करने वाले हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई स्टूडियो में ही प्रोटक्शन टीम ने पंजाब के गांव का सेट बनाया है। पूरी टीम दो हफ्ते तक इसी जगह शूटिंग करेगी। इसके बाद फिल्म का अगला शेड्यूल लंदन और बुडापेस्ट में शूट होगा। बता दें कि अभी तक फिल्म में तापसी के होने का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
वहीं, शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोड और जॉन अब्राहिम के साथ नजर आएंगे। वहीं, एटली की फिल्म में शाहरुख नयनतारा और सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *