Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच पढ़ाई होगी। हालांकि शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस आशय का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समय का निर्धारण करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति अधिकृत होगी। गौरतलब है कि अभी तक परिषदीय स्कूल सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 के बीच संचालित हो रहे थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *