Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, भारतीय आर्थिक सेवा व भारतीय सांख्यिकी सेवा-2022 की भर्ती में आवेदन के लिए पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं।
संघ लोक सेवा आयोग के सचिव ने राज्य सरकार को बताया है कि तीनों सेवाओं में भर्ती में आॅनलाइन आवेदन के लिए 26 अप्रैल तक वेबसाइट खुली रहेगी। आवेदन के इच्छुक तमाम आवेदकों को आर्थिक रूप से कमजोर व अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। ये प्रमाणपत्र तत्काल जारी किए जाने की व्यवस्था की जाए।
विशेष सचिव कार्मिक श्रीहरि प्रताप शाही ने इस संबंध में सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि इन परीक्षाओं में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाणपत्र अविलंब जारी कराया जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *