यूक्रेन-रूस युद्ध: रूसी सैनिकों ने कीव में मचाही तबाही, 410 शव बरामद

155
Share

कीव। यूक्रेन-रूस युद्ध 40 दिन बाद भी लगातार जारी है. यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिक कब्जा नहीं कर पाए लेकिन शहर को छोड़ने से पहले तबाही मचा दी है. यूक्रेन के अभियोजक-जनरल ने दावा करते हुए कहा है कि कीव क्षेत्र से 410 शव बरामद हुए हैं. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बुचा में सामूहिक कब्रें मिलने के बाद रूसी ह्लयुद्ध अपराधोंह्व को समाप्त करने का आह्वान किया.
एएफपी के मुताबिक, दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी बयान जारी करते हुए कहा ह्ययूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा शहर में मृत नागरिकों की तस्वीरें देखकर उन्हें ह्लगहरा सदमाह्व लगा. उन्होंने स्वतंत्र जांच की मांग की है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, हम बुचा और पूरे यूक्रेन में क्रेमलिन बलों द्वारा किए गए स्पष्ट अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हैं. हम जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए उपलब्ध हर उपकरण, दस्तावेजीकरण खंगाल रहे हैं.
यूक्रेन के अभियोजक-जनरल का कहना है कि 410 नागरिकों के शव व्यापक कीव के क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं. जहां से रूसी सेना वापस ले ली गई थी. वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुचा में रूसी सेना द्वारा नागरिकों को मारे जाने से इनकार किया है.

LEAVE A REPLY